कब्ज़ – Akbar Birbal Kahani

कब्ज़

अकबर बीरबल कहानी – Akbar Birbal Kahani

एक बार महाराणा प्रताप के कारण अकबर को मुंह की खानी पड़ी और अकबर कुछ करने में सक्षम नहीं थे।

अपनी इस चिढ़ को निकालने के लिए, उन्होंने महाराणा प्रताप की तस्वीर अपने शौचालय में लगवा दी।

बीरबल जब वहां से गुजरे तो उस तस्वीर को देखकर हैरान रह गये, उन्होंने अकबर को सबक सिखाने की सोची।

जब अकबर आराम कर रहे थे, बीरबल अचानक अंदर आये और अकबर की नब्ज टटोलने लगे।

बीरबल ने पूछा, “जहांपनाह, अब आप कैसे हैं ?” अकबर बोले, “मुझे क्या हुआ है ?”

बीरबल बोले, “महाराणा प्रताप की तस्वीर आपके शौचालय में देखकर मुझे लगा शायद आपको कब्ज हो गयी और उनकी तस्वीर देखकर शायद आपको पेट साफ करने में सहायता मिलती हो।”

बादशाह बुरी तरह झेंप गये और तुरन्त तस्वीर हटवा दी।

शिक्षा : उग्र युक्तियां कई बार काम करती हैं। हम दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपनी कमियों को नहीं छिपा सकते। बुरे व्यवहार से कुछ अच्छा नहीं हो सकता। जबकि वही ऊर्जा गलत चीजों को ठीक करने में प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *